H
UGC NET 2026 Exam Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट एग्जाम का डेट शिफ्ट और सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। जो इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो यहां जान लें कि किस विषय की परीक्षा किस दिन आयोजित होगी।
H
शाम की चाय के साथ जब कुछ हल्का-फुल्का और कुरकुरा खाने का मन हो, तो रसोई में रखी साधारण चीजों से ही कमाल किया जा सकता है। एकता की रसोई से मिली यह खास रेसिपी बेहद आसान है। इसमें बारीक कटी ताजी सब्जियों के साथ सूजी को भूनकर और उबले आलू मिलाकर मिनटों में स्वादिष्ट गार्लिक सूजी बाइट्स तैयार किए जाते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे।
H
Surya Nakshatra Parivartan 2026: शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन सूर्य शनि के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवउठनी एकादशी और सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का यह दुर्लभ संयोग मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है।
H
Tiger Walk At Narmadapuram Budhni Road: बुधनी-नर्मदापुरम के बीच बने फोरलेन पर टाइगर वॉक देखने को मिला है। इस पल को लोगों ने कैमरे में कैद में किया है। थोड़ी देर बाद बाघ जंगल में चला गया है। राहगीरों ने इस पल को कैमरे में कैद किया है।
H
NOIDA ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया है कि नोएडा विकास प्राधिकरण ने साल 2008 में मैसर्स आनंद इन्फो एज प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर-143 में आईटी क्षेत्र से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने और बेचने के लिए एक लाख वर्ग मीटर जमीन दी थी।
H
Shyamu Hathi Mahakal: महाकाल की सवारी में शामिल रहने वाला श्यामू हाथी पैरों की बीमारी के बेहतर उपचार के लिए उज्जैन से गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा भेजा गया है। दो साल की प्रक्रिया के बाद उसे विशेष वाहन से रवाना किया गया, जबकि देखभाल करने वाले परिवार के दो सदस्यों को नौकरी भी दी गई है।
H
ईरान ने एक बार फिर मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिका सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं..रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर तैनात अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर ड्रोन से हमला किया है. इसका असर ये है हुआ कि बहरीन में ईरानी हमलों के बाद एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव करना पड़ा. अब सवाल ये है कि आखिर ईरान ने बहरीन और कुवैत को ही क्यों…
H
जब भी पेट दर्द होता है तो सामान्यतः इसे गैस या कब्ज की समस्या मान लिया जाता है। लेकिन, हर बार ऐसा नहीं होता है, कई बार यह अपेंडिसाइटिस, पित्त की पथरी या पैंक्रियाटाइटिस जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। पेट के अलग-अलग हिस्सों में होने वाला दर्द संभावित बीमारी का अंदाजा देने में मदद करता है। नाभि से दाईं ओर बढ़ता दर्द अपेंडिसाइटिस, जबकि पेट के ऊपरी हिस्से से पीठ तक फैलता दर्द पैंक्रियाटाइटिस से जुड़ा हो सकता है।
H
Israel New Prime Minister: नेतन्याहू कुर्सी की लड़ाई हारते दिखाए दे रहे हैं, गादी आइजेनकोट के गुट के उम्मीदवार मटन कहाना ने 66-52 के अंतर से स्पीकर का चुनाव जीत लिया। इसके बाद डिप्टी स्पीकरों में अरब पार्टियों के सांसदों को भी जगह मिली। और अब इसी सियासी संकट के बीच लिकुड के एक सूत्र के हवाले से खबर आई है कि नेतन्याहू एक ऐसी संयुक्त सरकार की संभावना पर विचार कर सकते हैं, जिसमें पहले गादी आइजेनकोट प्रधानमंत्री बनें और बाद में नेतन्याहू को मौका मिले।
H
टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद अब सैफ अली खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। पुलिस पूरी तरह से जांच में जुट गई है।
H
2025-27 टेस्ट चैंपियनशिप में सिराज के आंकड़े जसप्रीत बुमराह से भी बेहतर हैं। इसके बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया। इसी वजह से बुमराह पहले दिन दूसरे छोर से मदद तलाशते रहे और निकोल्स ने फिलिप्स के साथ मैच पलटने वाली साझेदारी कर ली।
H
Precious Moment: रेलवे स्टेशन पर बेटी को ट्रेन पर बिठाने आए मम्मी-पापा का एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों को भावुक कर रहा है। यह वीडियो कही ना कही उस सवाल की परिभाषा भी बयां करता है कि इस मॉर्डन जमाने में अपने बच्चे को ‘आई लव यू’ ना बोलने वाले पैरेंट्स क्या करते हैं?
H
Operation Sindoor News: हिमाचल की कांग्रेस सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी के एक कमेंट पर बवाल तेज हो गया। उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में उल्टा अपने छक्के छूट गए। इस पर पूर्व सैन्य अधिकारी डीपी पांडे ने करारा वार किया। उन्होंने कहा कि वे किसी भी हद तक गिर सकते हैं, इसलिए उनका कोई सम्मान नहीं है।
H
Kusum Flower Farming: कुसुम की खेती कम पानी और सीमित सिंचाई वाले क्षेत्रों के किसानों के लिए मुनाफे का अच्छा विकल्प बन सकती है। इसके फूलों से प्राकृतिक रंग, जबकि बीजों से खाद्य तेल तैयार होता है। तेल निकालने के बाद खली पशु आहार में काम आती है।
H
घने कोहरे के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 20 नवंबर को बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत 12 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चलने की संभावना है।
H
भारत में मैन्यूफैक्चर हो रही होंडा रेबेल 500 (Honda Rebel 500) अपनी लो-स्लंग स्टांस, मिनिमलिस्ट स्टाइलिंग और 471 सीसी लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ दमदार परफॉर्मेंस देती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत E-Clutch वेरिएंट है, जो राइडर को बिना क्लच लीवर दबाए बाइक स्टार्ट करने, रोकने और गियर बदलने की सुविधा देता है। फीचर्स के तौर पर इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, होंडा रोडसिंक और टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन के साथ टीएफटी डिस्प्ले, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल और डुअल-चैनल एबीएस मिलता है। ।
H
Akvan Cyclone Impact: बिहार में भी चक्रवाती तूफान अकवान का असर पड़ने जा रहा है। पटना मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है। किसानों के लिए मौसम विभाग ने इस दौरान खास और बड़ी सलाह भी दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 नवंबर से बिहार में अकवान का असर दिखेगा।
H
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में पठानकोट जिले की तीनों सीटों पर मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है। 2022 में सुजानपुर में कांग्रेस, भोआ में आप और पठानकोट में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
H
प्रियंका चोपड़ा की 4 साल की बेटी मालती मैरी जोनस के प्यारे से वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है। मालती वीडियो में गायत्री मंत्र का जाप करती नजर आ रही हैं और उनकी मां उनकी तारीफ कर रही हैं।
H
Who is Mayankeshwar Sharan Singh: मयंकेश्वर शरण सिंह ने कुंडा की श्रीराम कथा से मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का प्रकरण उठाया। अब अखिलेश यादव पर बड़ा बयान देते दिख रहे हैं।
H
Sambhal Mahant Rishiraj Padyatra Clash: संभल में हरिहर मंदिर जाने का ऐलान कर पदयात्रा निकाल रहे महंत ऋषिराज और उनके अनुयायी पुलिस से भिड़ गए। एक घंटे तनाव पसरा रहा।
H
Kodo Roti: जबलपुर के सिहोरा स्थित मोहसाम गांव में कोदो के आटे की रोटी खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद एक ही परिवार के 7 लोग बीमार हो गए। उल्टी, बेहोशी और झटके आने पर सभी को सिहोरा सिविल अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
H
SSP Anayat Ali Chowdhary Success Story: एसएसपी अनायत अली चौधरी अभी सुर्खियों में हैं। उन्होंने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को फोन कॉल पर समझाने की कोशिश की। आइए जानते हैं कि आईपीएस ऑफिसर अनायत अली चौधरी कौन हैं और उनके बारे में।
H
Telecom Manufacturing Zone Investor Meet: भोपाल में एमपी टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया। इसमें पहले फेज की शुरुआत हुई और दूसरे फेज की लॉन्चिंग हुई है। इसकी शुरुआत से वहां 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। पहले चरण में 3611 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
H
देवोत्थान एकादशी भगवान विष्णु के चार महीने की योगनिद्रा से जागने का पावन पर्व है। इस दिन शंख, घंटा और कीर्तन के माध्यम से श्रीहरि को जगाकर उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। उपवास, रात्रि जागरण, हरिनाम संकीर्तन, तुलसी विवाह और गन्ने की पूजा का विशेष महत्व है। पद्मपुराण के अनुसार इस एकादशी का व्रत हजार अश्वमेघ और सौ राजसूय यज्ञों के समान पुण्य प्रदान करने वाला तथा पापों का नाश करने वाला माना गया है।
H
फिल्म 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी के दादाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि एक्ट्रेस ने फिल्म में अभिनय नहीं किया है। अब साई पल्लवी ने इस बयान का मतलब बताया है।
H
Xi Jinping Trump Putin Talk: चीन के शेन्जेन शहर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक हुई है। ये एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक है जिसको लेकर तीनों नेताओं की अलग अलग उम्मीदे हैं। इसे जी-3 बैठक भी कहा जा रहा है।
H
Truck Theft Consumer Court Decision Meerut: जिला उपभोक्ता फोरम ने एक बीमा कंपनी को आदेश दिया है कि वह 12 साल पहले चोरी हुए टाटा 407 ट्रक के मालिक को 90,000 रुपये का भुगतान करे। आयोग के इस फैसले से जहां पॉलिसीधारक को राहत मिली है, वहीं बीमा कंपनी को झटका लगा है।
H
माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने आउटलुक, टीम्स और माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं के कई दिनों तक ठप रहने पर दुनिया भर के यूजर्स से माफी मांगी है। न्यूयॉर्क टाइम्स डीलबुक समिट में उन्होंने बताया कि 70 से अधिक देशों को प्रभावित करने वाली यह समस्या कोई साइबर हमला नहीं, बल्कि कम सर्वर क्षमता के बीच अचानक ट्रैफिक बढ़ने से आई दिक्कत की वजह से हुई है।
H
पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कई मौकों पर महिला सशक्तीकरण और बच्चों को प्रोत्साहित करने से जुड़ी अहम बातें कही हैं। ऐसे में आज के लेख में जानिए उनके कुछ ऐसे ही विचार, जिन्हें अपनाकर आप बच्चों को बेहतर सीख दे सकते हैं और अपनी पैरेंटिंग की गलतियों को भी समझ सकते हैं।