XIO

xWire

Posts from every feed QUEST has found across the web — blogs, news, podcasts, channels and more.

Hindi News: आज की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और Top News Headlines | नवभारत टाइम्स

Hindi News: पढ़ें देश-विदेश, राजनीति, बॉलीवुड, खेल, व्यापार की हर बड़ी खबर नवभारत टाइम्स पर, ब्रेकिंग समाचार 24x7 लाइव अपडेट्स पढ़ें।

धमकियों के बीच भी नहीं टूटी परंपरा, दिवाली पर जलसा के बाहर खड़े फैंस से मिले अमिताभ बच्चन

धमकियों के बीच भी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवाली पर अपनी सालों पुरानी परंपरा निभाई। हर साल की तरह इस बार भी बिग बी अपने घर जलसा के बाहर पहुंचे और उनका इंतजार कर रहे फैंस से मुलाकात की। अमिताभ की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जलसा के बाहर जमा हुए थे। बिग बी ने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। देखिए दिवाली पर अमिताभ बच्चन की यह खास झलक।

एक्स हसबैंड भरत तख्तानी संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ईशा देओल, देखिए वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल हाल ही में अपने एक्स-हसबैंड भरत तख्तानी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। दोनों को एक साथ देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। ईशा और भरत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। तलाक के बाद दोनों को एक साथ देखने पर फैंस के बीच भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। देखिए ईशा देओल और भरत तख्तानी का यह वीडियो।

करीना-करिश्मा कपूर की दिवाली ट्यूनिंग लक्ष्मी पूजा के लिए पहुंचीं ऑफिस, देखें वीडियो

बॉलीवुड की कपूर सिस्टर्स करीना कपूर और करिश्मा कपूर दिवाली के मौके पर एक साथ नजर आईं। दोनों बहनें लक्ष्मी पूजा के लिए अपने ऑफिस पहुंचीं। इस दौरान करीना और करिश्मा का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। दोनों की शानदार ट्यूनिंग और स्टाइलिश लुक ने सबका ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर दोनों बहनों का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। देखिए करीना-करिश्मा की दिवाली की खास झलक।

250 करोड़ के बंगले में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली दिवाली, देखें वीडियो

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास रही। दोनों ने अपने 250 करोड़ रुपये के आलीशान बंगले में पहली बार दिवाली का जश्न मनाया। इस खास मौके पर कपूर और भट्ट परिवार की खुशियां देखते ही बनीं। रणबीर और आलिया के नए घर की झलक ने भी फैंस का ध्यान खींचा। देखिए उनके दिवाली सेलिब्रेशन का यह खास वीडियो।

उधर चीन ने दी अमेरिकी सामानों को छूट, इधर भारत में चीनी कंपनियों पर आया बड़ा अदालती फैसला

US-China Tariff: चीन ने एक ओर जहां अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त 24 फीसदी टैरिफ सस्‍पेंशन को दो महीने के लिए और बढ़ाकर अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों को राहत दी है। दूसरी ओर भारत में दिल्ली ITAT के एक ऐतिहासिक फैसले से विदेशी सेवाएं देने वाली चीनी कंपनियों को भारतीय टैक्‍स से राहत मिलती दिख रही है। ये दोनों घटनाक्रम वैश्विक व्यापार और कॉर्पोरेट टैक्स व्यवस्था के बदलते परिदृश्य को दिखाते हैं।

छठ पूजा के रंग में रंगा आरा जंक्शन, लाउडस्पीकर पर गूंजते छठी मैया के गीतों ने मोह लिया यात्रियों का दिल

Chhath Puja 2026: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चारों तरफ उत्साह का माहौल है। देश के कोने-कोने से अपने घर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए आरा रेलवे जंक्शन पर विशेष व्यवस्था की गई है। स्टेशन परिसर में बज रहे छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है, जिसकी यात्रियों ने जमकर सराहना की है।

'कोई दिवाली पर नॉन वेज कैसे खा सकता है', प्रियंका चोपड़ा के सेलिब्रेशन की झलकियों में मोमबत्ती देख बिदके लोग

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिसे देखकर लोगों का पारा चढ़ गया है। लोग इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस की आलोचना करने लगे हैं।

बच्चों को खेलने के लिए गार्डन भेजा फिर पत्नी का गला रेता, फांसी के फंदे पर लटका, लव अफेयर पर हत्या का शक

Indore News: इंदौर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्याकर सुसाइड कर लिया। पत्नी की हत्या करने से पहले उनसे बच्चों को खेलने के लिए पार्क में भेज दिया था। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Captain Suryakumar Yadav: आईपीएल के बाद पहली बार मैदान पर दिखेंगे सूर्यकुमार यादव, मुंबई टीम की मिली कप्तानी

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाले हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उन्हें मुंबई की टीम का कप्तान बनाया गया है।

पीओके से तीन आतंकियों के बॉर्डर पार कर जम्मू-कश्मीर में घुसने का शक, लालचौक पर लगा पोस्टर

श्रीनगर के लाल चौक में चार वांटेड आतंकियों के पोस्टर सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खुफिया इनपुट में PoK से तीन आतंकियों की घाटी में घुसपैठ की आशंका जताई गई है, जबकि 15 लाख रुपये का इनामी लश्कर कमांडर मोहम्मद लतीफ भट पहले से कश्मीर में सक्रिय बताया जा रहा है।

GD Bakshi On US Midterm: 'अमेरिका के लोगों ने ट्रंप के होशो-हवास उड़ा दिए, अब ये कुछ भी कर सकता है'

GD Bakshi Podcast On US Midterm Election Result: अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को ऐसा झटका लगा है जिसने अमेरिकी राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया है। डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों—हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट—में बहुमत हासिल कर लिया है। अब ट्रंप के लिए अपने एजेंडे को आगे बढ़ाना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो सकता है। लेकिन क्या यह सिर्फ रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार है, या फिर अमेरिका की जनता ने ट्रंप की नीतियों को भी खारिज कर दिया है?…

‘कारसेवकों पर गोली चलवाना हिंदू पाप, बाबरी मस्जिद नहीं बनवाना मुस्लिम पाप’, मौलाना साजिद रशीदी ने सपा को घेरा

Maulana Sajid Rashidi Statement: सपा सांसद सनातन पांडेय के कारसेवकों पर गोली चलाने के फैसले का बचाव करने वाले बयान पर मौलाना साजिद रशीदी ने सवाल उठाए।

'बार-बार ट्रांसफर से कामकाज प्रभावित होता है', कूनो के फील्ड डायरेक्टर का सरकार पर तंज, व्यवस्था पर उठाए सवाल

Kuno National Park: उत्तम कुमार शर्मा ने लिखा कि लंबा कार्यकाल सुशासन की गारंटी नहीं देता। अधिकारी की नीयत, ईमानदारी, योग्यता और दृढ़ता ही तय करती है कि वह क्या हासिल कर पाएगा।

AIMIM नेता वारिस पठान के 'अब्दुल बनेगा PM' वाले बयान पर मौलाना साजिद रशीदी का तंज, कहा- एक सीट वाली पार्टी बना रही मुसलमानों का मजाक

AIMIM नेता वारिस पठान के 'मुस्लिम पीएम और सीएम' वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया है, जिस पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने तंज कसा है।

पाकिस्तान को बड़ा झटका, 316 अरब रुपये का तरबेला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट ठप, टनल में घुसा पानी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सिंधु नदी पर बना तरबेला 5वें एक्सटेंशन हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। इस हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान एक ढीली चट्टान ढह गई। इससे डैम का पानी टनल के रास्ते पावर प्लांट के क्षेत्र में भर गया, जहां भारी संख्या में पाकिस्तानी और चीनी कर्मचारी काम कर रहे थे। गनीमत रही कि सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया।

UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले मुंबई समेत इन जगहों की क्यों बढ़ी अहमियत? BJP ने बनाया ये मास्टर प्लान

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। ऐसे में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए चुनावी रणनीति का दायरा यूपी की सीमाओं से बाहर तक बढ़ा दिया है। इसमें बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने खास तौर पर मास्टर प्लान तैयार किया है।

PAK vs SL: टेस्ट डेब्यू में गेंदबाजों की जोरदार धुनाई, 20 साल के तैयब आरिफ ने बनाया पाकिस्तान के लिए रिकॉर्ड

पाकिस्तान के लिए 20 साल के सलामी बल्लेबाज तैयब आरिफ ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाकर 51 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली।

GRAP की पाबंदियों में भी गिराई जा सकेंगी खतरनाक इमारतें? दिल्ली हाई कोर्ट ने कमेटी बनाने का दिया आदेश

दिल्ली में GRAP की पाबंदियों के कारण जर्जर इमारतों को गिराने पर रोक है, लेकिन ऐसी इमारतें लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री और MCD कमिश्नर को एक उच्चस्तरीय समिति बनाने का निर्देश दिया है।

खटारा बुलेटप्रूफ कार नहीं चाहिए! बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी गाड़ी, झारखंड में VIP सिक्योरिटी पर बढ़ी तकरार

Babulal Marandi: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की ओर से मिली 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी ससम्मान लौटा दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उन्होंने सुरक्षा वाहनों की बदहाली, 'ऊपर से रोक' के आरोपों और पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ भेदभाव को लेकर सरकार पर तीखे सवाल दागे हैं।

Railway Vacancy 2026: रेलवे में 10वीं पास ITI वालों के लिए 4600+ भर्ती, 11 नवंबर से शुरू हो रहे ऑनलाइन आवेदन

Railway Apprentice Bharti 2026: रेलवे में बिना परीक्षा 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। 10वीं पास आईटीआई अभ्यर्थियों से अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। एप्लिकेशन विंडो खुलने वाली है।

इथेनॉल पर घमासान, चीनी मिलों के मुनाफे में गिरावट की चेतावनी, राज्‍यों में E20 पेट्रोल की जांच

Ethanol Blending: भारत के इथेनॉल सेक्टर में हलचल है। एक तरफ यह पॉलिसी चेंज और फाइनेंशियल प्रेशर से जूझ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पेट्रोल में इसकी ओवर-ब्लेंडिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। क्रिसिल रेटिंग्स ने इथेनॉल उत्पादन सीमित होने से चीनी मिलों के मार्जिन में 1.4-1.6 फीसदी गिरावट की चेतावनी दी है। दूसरी ओर कर्नाटक और केरल की सरकारों ने पेट्रोल पंपों पर E20 फ्यूल की क्‍वालिटी जांच के लिए सैंपल जुटाना शुरू कर दिया है।

दिमागी नक्सली, महलों के नामदार, जवानों के सामने पीएम मोदी के निशाने पर कौन था, विश्वबैंक की रिपोर्ट का जिक्र

PM Modi: पीएम मोदी दिवाली के मौके पर बस्तर स्थिति करनपुर स्थिति सीआरपीएफ कैंप में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा- पहले राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी।

कल का राशिफल 10 नवंबर 2026 : गोवर्धन पूजा के साथ गजकेसरी योग का संयोग, मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ

कल 10 नवंबर को चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा ऐसे में चंद्रमा नीच राशि में होंगे लेकिन यहां चंद्रमा मंगल दोनों एक दूसरे की राशि में होकर दोनों का ही नीचभंग करेंगे साथ ही गुरु से चंद्रमा केंद्र भाव में रहेंगे जिससे गजकेसरी योग का भी संयोग बनेगा इन स्थितियों में कल गोवर्धन पूजा का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं कल यानी 10 नवंबर का राशिफल अडवांस में।

'गोपी बहू' देवोलीना बोलीं- मेरे लिए त्योहार सजावट या कपड़े नहीं, कैंसर मुक्त हिना खान ने जमकर मनाई दिवाली

हिना खान ने कैंसर से फ्री होने के बाद पहली दिवाली मनाई है और इसकी खुशियां उनके चेहरे पर साफ-साफ दिख रही है। वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने फैमिली के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।

सचिन पायलट वैदपुरी के गोवर्धन पूजा में हुए शामिल, ग्रेटर नोएडा में बढ़ी रही हलचल, क्या है राजनीतिक संकेत

Sachin Pilot in Greater Noida: कांग्रेस नेता सचिन पायलट के ग्रेटर नोएडा पहुंचने को लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, वे अपने पैतृक गांव वैदपुरा गोवर्धन पूजा के अवसर पर पहुंचे थे।

'CRPF जवानों को प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं', दिमागी नक्सल वाले बयान से PM मोदी पर भड़के राहुल गांधी

पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में 'दिमागी नक्सलियों' को देश की सुरक्षा और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। उनके इस बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि CRPF जवानों को प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं है।

तेलंगाना में 3 मुख्यमंत्री 15 साल में नहीं बनवा पाए 700 मीटर अधूरा पुल, 50 मीटर जाने के लिए लगाना पड़ता है 4 किमी चक्कर

Ghatkesar rail-cum-road bridge: तेलंगाना में 700 मीटर लंबा घाटकेसर रेल-सह-सड़क पुल 15 साल से अधूरा पड़ा है। इस वजह से स्थानीय लोगों को महज 50 मीटर दूर जाने के लिए 4 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है और इस पुल के अधूरे रहने से शहर भी दो हिस्सों में बंट गया है।

26/11 जैसी साजिश? कराची के पास चरना द्वीप पर लश्कर के आतंकियों को मिल रही कमांडो ट्रेनिंग, वीडियो

चरना द्वीप बलूचिस्तान और सिंध प्रांत की सीमा के पास कराची से 9 किलोमीटर दूर मुबारक गांव के पास स्थित है। ये एक निर्जन स्थान है जो अब जो स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग के लिए प्रसिद्ध हो गया है। यहां लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन 'पाकिस्तानी मरकज़ी मुस्लिम लीग' के आतंकियों को समुद्री ट्रेनिंग दी जा रही है।

6 दिसंबर को लखनऊ में BSP की महारैली, मायावती ने दिया- 'वोट हमारा, राज भी हमारा' का नारा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) लखनऊ में 6 दिसंबर को महारैली आयोजित करेगी। पार्टी की प्रमुख मायावती ने गुरुवार को पार्टी की बैठक में यह ऐलान किया। उन्होंने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

लखनऊ का वो ऑटो ड्राइवर, जिसकी स्क्रीन पर चलती है सुपर टेट की तैयारी और आंखों में बाइक से दुनिया घूमने का सपना

लखनऊ की सड़कों पर एक ऑटो चलता है। ड्राइवर की नजरें सड़क पर भी हैं और मोबाइल स्क्रीन पर भी। फोन स्टैंड पर टिका है और उस पर चल रहा है पढ़ाई का वीडियो। यही देखकर मल्लिका अग्रवाल रुपानी नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने उससे पूछा कि वह चलाते-चलाते किस चीज की तैयारी कर रहा है। जवाब था- सुपर TET।